Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

तेलोडीह पंचायत को मिलेगा 10 लाख का राज्यस्तरीय पुरस्कार, मुखिया शब्बीर आलम होंगे सम्मानित l

स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए गिरिडीह प्रखंड की तेलोडीह पंचायत ने राज्य स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई है।

तेलोडीह पंचायत को मिलेगा 10 लाख का राज्यस्तरीय पुरस्कार, मुखिया शब्बीर आलम होंगे सम्मानित l

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह : स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए गिरिडीह प्रखंड की तेलोडीह पंचायत ने राज्य स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना (मूल्यांकन वर्ष 2024-25) के तहत तेलोडीह पंचायत को ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत’ श्रेणी में चयनित किया गया है।

इस उपलब्धि के तहत पंचायत को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और प्रयासों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान 24 अप्रैल 2026 को रांची के खेलगाँव स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में दिया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए मुखिया शब्बीर आलम ने कहा कि यह सम्मान पूरी पंचायत की जनता, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तेलोडीह पंचायत को स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड की नंबर-1 पंचायत बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।

Related Articles

Back to top button