Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बॉलीवुड से जुड़े विनीत स्वरूप और सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने किया ‘विनज़ एंटरटेनमेंट फ़िल्म्स’ का भव्य उद्घाटन; झारखंड के कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच

गिरिडीह, स्थानीय कलाकारों को समर्पित, नई उम्मीदों के साथ 'विनज़ एंटरटेनमेंट फ़िल्म्स' का भव्य शुभारंभ जिसके डायरेक्टर विनीत स्वरूप सिन्हा, सीईओ रवि राज और प्रोडक्शन हेड साहिल सिंह है।

बॉलीवुड से जुड़े विनीत स्वरूप और सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने किया ‘विनज़ एंटरटेनमेंट फ़िल्म्स’ का भव्य उद्घाटन; झारखंड के कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, स्थानीय कलाकारों को समर्पित, नई उम्मीदों के साथ ‘विनज़ एंटरटेनमेंट फ़िल्म्स’ का भव्य शुभारंभ जिसके डायरेक्टर विनीत स्वरूप सिन्हा, सीईओ रवि राज और प्रोडक्शन हेड साहिल सिंह है। यह नया फिल्म प्रोडक्शन हाउस शिवम क्लिनिक के सामने, रामा कॉम्प्लेक्स में स्थित है और इसका उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव और रवि रंजन द्वारा किया गया।’विनज़ एंटरटेनमेंट फ़िल्म्स’ का मुख्य लक्ष्य अभिनय, नृत्य और कला के क्षेत्र को बढ़ावा देना है।

यह मंच विशेष रूप से झारखंड के स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें पेशेवर मार्गदर्शन के साथ एक मजबूत प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है। निदेशक स्वयं विनीत स्वरूप सिन्हा हैं, जिन्होंने अपनी पकड़ बॉलीवुड तक बनाई है। उन्होंने कहा कि यह प्रोडक्शन हाउस कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और कला के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए एक सुनहरा अवसर देगा।निदेशक ने आगे बताया, “हमारी यही मंज़िल है कि हम हर छोटे-बड़े कलाकार को उनकी मंज़िल तक पहुँचाएँ और क्षेत्रीय कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएँ।

जल्द ही शुरू होगी फिल्म की शूटिंग ‘विनज़ एंटरटेनमेंट फ़िल्म्स’ के बैनर तले बहुत जल्द ही एक फिल्म की शूटिंग भी होने जा रही है। इससे हर कलाकार को एक स्पष्ट मार्गदर्शन और पेशेवर वातावरण में काम करने का अनुभव प्राप्त होगा।

इस उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने में कई गणमान्य व्यक्तियों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर निशांत और प्रीति भास्कर, पंजाब एंड सिंध नेशनल बैंक के प्रबंधक भक्त राज आनंद,सामाजिक कार्यकर्ता संगीता सिन्हा, डीएवी के शिक्षक अरित चंद्र, महेश अमन,

गिरिडीह कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. मृगेंद्र नारायण सिंह , कॉन्सेप्ट ट्यूटोरियल के निदेशक रोहित कुमार श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद सुमित कुमार गुप्ता, और विकास कुमार सिन्हा तथा विनीत भूषण सहित कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।इन सभी अतिथियों ने ‘विनज़ एंटरटेनमेंट फ़िल्म्स’ की पहल की सराहना की और इसे क्षेत्रीय कला और संस्कृति के विकास का रास्ता कहा।

Related Articles

Back to top button