Breaking Newsझारखण्डताजा खबर
कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय संवाद सह सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

संयुक्ता न्यूज डेस्क
रांची – प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय आज रात आठ बजे रांची पहुंचेंगे. प्रभारी पांडेय 12 मार्च को पलामू नगर भवन और 13 मार्च को कोल्हान प्रमंडल जमशेदपुर में माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में कांग्रेस का प्रमंडलीय संवाद सह सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. पांडेय 13 मार्च को ही देर शाम 8 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे. मालूम हो कि अब तक कांग्रेस का तीन प्रमंडल दुमका, उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर का प्रमंडल स्तरीय संवाद सह सम्मेलन कार्यक्रम हो चुका है.




