पोटका के पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 46 वीं पुण्यतिथि पर सम्मेलन का आयोजन।
पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी सभागार में गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 को लोक समिति के तत्वाधान में, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 46 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

पोटका के पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 46 वीं पुण्यतिथि पर सम्मेलन का आयोजन।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी सभागार में गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 को लोक समिति के तत्वाधान में, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 46 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर लोक समिति का पूर्वी सिंहभूम जिला सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जयप्रकाश नारायण जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरजा सतीश, ओर संयोजक कौशल गणेश आजाद, समाजसेवी सिद्धेश्वर सरदार, रवि कुमार,जिला अध्यक्ष मानिक सरदार,हरिश सिंह भूमिज, विभीषण सहित अन्य उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरजा सतीश ओर राष्ट्रीय संयोजक कौशल गणेश आजाद ने कहा कि लोक समिति वर्तमान में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर) प्रक्रिया का विरोध करती हैं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोटर का अधिकार छीनना सही नहीं माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के विचार एवं आदर्श से प्रेरणा लेकर लोक समिति आगे बढ़ रही है। लोक समिति सदैव सत्ता पर अंकुश के सिद्धांत पर चलने में विश्वास करती है। लोक समिति जनप्रतिनिधियों राइट टू रिकाल में विश्वास रखती है।
सम्मेलन में लोकतंत्र पर गहरा चर्चा किया गया। चर्चा के उपरांत पारित प्रस्ताव में एसआईआर प्रक्रिया को गैरकानूनी घोषित करने, एमएमडीआर बिल को ग्राम सभा को प्रदत्त अधिकारों से जोड़ने,20 हजार की आबादी पर एक हाई स्कूल खोलने, विषयवार शिक्षक बहाली करने,किसानों को शिक्षा से जोड़ने,एसटी, एससी छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास बनाने सहित अन्य बिंदु शामिल हैं। सम्मेलन का संचालन बासंती सरदार व धन्यवाद ज्ञापन विभीषण ने किया। इस अवसर पर बुद्धेश्वर सरदार, जयराम सरदार, हरिमोहन सरदार,लखींदर सरदार,शामू सरदार, प्रियंका सरदार, लक्ष्मी सरदार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।




