लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के रीजन-5 के पदाधिकारियों का स्कूलिंग कार्यक्रम संपन्न, सेवा और नेतृत्व पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण l
गिरिडीह के सिरसिया स्थित सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के रीजन-5 के अंतर्गत आने वाले 13 लायंस क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्कूलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के रीजन-5 के पदाधिकारियों का स्कूलिंग कार्यक्रम संपन्न, सेवा और नेतृत्व पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह के सिरसिया स्थित सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के रीजन-5 के अंतर्गत आने वाले 13 लायंस क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्कूलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार रहीं, जबकि संचालन जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने किया। इस अवसर पर ज़ोन चेयरपर्सन लायन प्रेम पाठक एवं लायन सतीश कुमार सहित पूर्व जिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार, लायन माधव लखोटिया, लायन गणेश सिंह, लायन दीपक चौबे और लायन प्रकाश अरोड़ा प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
स्कूलिंग कार्यक्रम में गिरिडीह, देवघर, मधुपुर, दुमका, धनवार, इसरी, बगोदर और झुमरी तिलैया के लायंस क्लबों से 60 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि लायन शुभ्रा मजूमदार ने पदाधिकारियों को डिस्ट्रिक्ट एवं लायंस इंटरनेशनल के लक्ष्यों और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने पदाधिकारियों के प्रशिक्षण की आवश्यकता और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षकों ने अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के दायित्वों, संगठन संचालन और प्रभावी नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

वक्ताओं ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। कार्यक्रम के अंत में रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की सफलता में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन, सचिव लायन डॉ. सुमन कुमार, कोषाध्यक्ष लायन मसरूर आलम सिद्दीकी, लायन गौतम सागर, लायन राहुल कुमार, लायन दशरथ प्रसाद, लायन उदय भदानी, लायन राहुल कृष्णा, लायन अरविंद कुमार, लायन अवनीश अंशु सहित क्लब के अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।




