Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशबिहारलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पत्रकारों को रेल के किराये में मिलने वाली छूट को बहाल करने की गुजारिश की है

प्रेस मेंस वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार और बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को रेल के किराये में मिलने वाली छूट को बहाल करने की गुजारिश की है,

पत्रकारों को रेल के किराये में मिलने वाली छूट को बहाल करने की गुजारिश की है

बिहार : प्रेस मेंस वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार और बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को रेल के किराये में मिलने वाली छूट को बहाल करने की गुजारिश की है, जिसे कोविड-19 महामारी के कारण रोक दिया गया है।

मौजूदा नियमों के मुताबिक, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पेशेवर काम के लिए यात्रा के दौरान मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में सभी श्रेणियों में मूल किराये में 50 प्रतिशत की रियायत मिलती है साथ ही राजधानी, शताब्दी या जन शताब्दी के किराये में भी 50 फीसदी की छूट मिलती है।

इसके अलावे एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने विधान परिषद के सदस्य और पूर्व मंत्री नीरज कुमार, सौरभ कुमार बिहार विधानसभा के सदस्य अरुण कुमार सिंह,आलोक मेहता, रणविजय साहू, करिश्मा राय और आई पी गुप्ता से भी मिलकर इस मामले को दोनों सदन में उठाने को लेकर ज्ञापन दिया।

प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के सचिव दयाशंकर तिवारी, महासचिव विजय कुमार मिश्रा, प्रवक्ता बाल कृष्ण, राजकुमार यादव,त्रिलोकीनाथ, रजनीश कुमार आर्य, नवाब ए जमा ,मदन मोहन ठाकुर,जियाउल हसन सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button