14वी जनजाति युवा आदान प्रदान कार्यक्रम को लेकर 20 छात्र-छात्राओ की टीम को भुवनेश्वर के लिए किया गया रवाना
14वी जनजाति युवा आदान प्रदान कार्यक्रम को लेकर 20 छात्र-छात्राओ की टीम को भुवनेश्वर के लिए किया गया रवाना

14वी जनजाति युवा आदान प्रदान कार्यक्रम को लेकर 20 छात्र-छात्राओ की टीम को भुवनेश्वर के लिए किया गया रवाना
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: 14वीं जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम को लेकर शनिवार को बस स्टैंड रोड़ स्थित सीआरपीएफ कैंप से 20 छात्र-छात्राओं की टीम को सी०आर०पी०एफ० 7 वी बटालियन के कमांडेंट कपिंग गिल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय और नेहरू युवा केंद्र की ओर से जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम किया जाता है। बताया गया कि इस बार चौथे बैच का आयोजन हो रहा है। जिसमें चयनित 10 युवा एवं 10 युवतियाँ ओडिसा के भुवनेश्वर शहर जायेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य को लेकर सी०आर०पी०एफ० 7th बटालियन के अधिकारी कपिंग गिल ने बताया कि विभिन्न विकास गतिविधियों, कौशल विकास, शैक्षिक और रोजगार के अवसरों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए देश के विभिन्न राज्यों में हो रही तकनीकी और औद्योगिक उन्नति को उजागर करना है।

साथ ही वहां की समृद्धि पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरुक करना एवं उन राज्यों के वेशभूषा संस्कृति एवं बोलचाल रहन-सहन इत्यादि के बारे में जानकारी एकत्रित कर आने वाली पीढ़ी के लिए इसे संरक्षित करने में सक्षम बनाना है। मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी, आलोक रंजन, उप-कमाण्डेन्ट, नवीन विश्वकर्मा, उप-कमाण्डेन्ट एवं अधिनस्थ अधिकारी सूबेदार मेजर पन्ना लाल ठाकुर जीडी चन्द्रशेखर सिंह आर०पी० तिवारी पवित्र कुमार आदि उपस्थित थे।




