Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
चलकुशा भिखनाडीह की बेटी आरुषि कुमारी का जिला महिला क्रिकेट टीम में चयन। क्षेत्र में खुशी
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन के द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 15 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चलकुशा प्रखंड अंतर्गत पंचायत अलगडीहा के ग्राम भिखनाडीह निवासी शिक्षाविद राजेश यादव की सुपुत्री आरुषि कुमारी का चयन हुआ है l

चलकुशा भिखनाडीह की बेटी आरुषि कुमारी का जिला महिला क्रिकेट टीम में चयन। क्षेत्र में खुशी
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/ चलकुशा :- झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन के द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 15 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में चलकुशा प्रखंड अंतर्गत पंचायत अलगडीहा के ग्राम भिखनाडीह निवासी शिक्षाविद राजेश यादव की सुपुत्री आरुषि कुमारी का चयन हुआ है l

आरुषि कुमारी अभी धनबाद के डिगवाडीह के टाटा क्रिकेट मैदान में 3 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित मैच खेल रही है l चलकुशा प्रखंड के लिए गौरव की बात है l आरुषि कुमारी के पिता शिक्षाविद राजेश यादव ने कहा कि पढाई के साथ साथ खेल में भी बच्चियों को आगे बढ़ना चाहिए l

गौरतलब है कि आरुषि कुमारी वर्तमान में संस्कार इंटरनेशनल स्कूल, कोडरमा मे रहकर तैयारी के साथ साथ पढाई कर रही है l




