Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं 27% पिछड़ों के आरक्षण – डॉ आरसी मेहता

कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं 27%

कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं 27% पिछड़ों के आरक्षण – डॉ आरसी मेहता

हजारीबाग: ब्यूरो रिपोर्ट 

हजारीबाग: 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति पिछड़ों को 27% आरक्षण, आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों के लिए ई डब्ल्यू एस 10% आरक्षण, सभी उम्र हेतु विधवा पेंशन सभी वर्गों के लिए वृद्धा पेंशन पारा शिक्षकों को नियमित करना जैसे अनेकों जनहित नीतियों को विधानसभा एवं लोक सभा में पास कराने में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है।

बहुत जल्द अनुबंधित सरकारी कर्मियों का स्थाई किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी सभी धर्म धर्म सभी जाति सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है जबकि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो अल्पसंख्यक क्रिश्चियन और मुसलमानों को लोकसभा विधानसभा में एक भी उम्मीदवार नहीं देने वाला पार्टी है जिसे धर्म निरपेक्ष देश मे संविधान विरोधी कहां जा सकता है। यह बातें हजारीबाग विधानसभा के भारत जोड़ो प्रभारी एवं महागठबंधन कांग्रेस विधायक प्रत्याशी डॉ आरसी मेहता ने भारत जोड़ो जात्रा के दरमियान कहा।

डॉ मेहता ने कहा की झारखंड सरकार के द्वारा लिए जा रहे जनहितकारी फैसले झारखंड के लिए स्वागत योग्य है जिसमें कांग्रेस की यहम ऐतिहासिक भूमिका है क्योंकि कांग्रेस भारत के सभी प्रांतों में है इसके बावजूद 32 के खतियान आधारित स्थानीय नीति का समर्थन कर झारखंड के जनता का हित का काम किया है पिछड़ों के 27% आरक्षण को बीजेपी के द्वारा घटाकर 14 परसेंट किया गया था उसे भी बहाल किया गया। 21 नवंबर 22 झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन को स्वर्ण अक्षरों में कांग्रेस का नाम लिखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button