देवघर : देवघर-मधुपुर वाया सारठ को फोरलेन बनाने की दिशा में पहल शुरू
देवघर-मधुपुर वाया सारठ को फोरलेन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है.सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की धनबाद स्थित प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट ने सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है.

देवघर : देवघर-मधुपुर वाया सारठ को फोरलेन बनाने की दिशा में पहल शुरू
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,भारत सरकार की धनबाद स्थित प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट ने सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की
देवघर : देवघर-मधुपुर वाया सारठ को फोरलेन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है.सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की धनबाद स्थित प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट ने सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है.

परियोजना निदेशक विवेक नंदन ने देवघर के डीसी को पत्र भेजकर संबंधित अंचलों से जमीन का रिकॉर्ड (आरओआर/खतियान) उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. परियोजना निदेशक ने इस पत्र की प्रतिलिपि अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और संबंधित पांचों अंचलों के अंचल अधिकारियों को भी भेजी है,
ताकि जमीन के अभिलेख मिलते ही अधिग्रहण की आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके.मधुपुर अंचल के 21 गांव,करौं अंचल के 11 गांव,सारठ अंचल के 26 गांव,सारवां अंचल के 30 गांव के जमीन का रिकॉर्ड (आरओआर/खतियान) उपलब्ध कराने को कहा गया है.प्रस्तावित सड़क का एलाइनमेंट जिले के पांच अंचलों-मोहनपुर, सारवां, सारठ, करौं और मधुपुर के करीब 90 गांवों से होकर गुजरेगा.


