चलकुशा बनगांवा में हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचला, हुई मौत।
चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनैया पंचायत के ग्राम बनगांवा निवासी सरजू साव पिता खागो साव उम्र 55 वर्ष को हाथी ने कुचल दिया

चलकुशा: बनगांवा में हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचला, हुई मौत।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनैया पंचायत के ग्राम बनगांवा निवासी सरजू साव पिता खागो साव उम्र 55 वर्ष को हाथी ने कुचल दिया।जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह खेत की ओर धान देखने गया था।

जहां हाथी ने अपने चपेट में ले लिया और कुचल कर मार डाला। घटना की सुचना मिलते ही प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी स्थानीय मुखिया लखिया देवी ने पीड़ित परिवार से मिल कर हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

वहीं वन विभाग को सूचना मिलने पर वन विभाग के फॉरेस्टर संटू कुमार ने मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपए मुआवजा राशि दी। बाकि राशि कागजी प्रक्रिया के बाद देने की बात कही। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है एवं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव पसंस प्रतिनिधि शंकर साव पूर्व मुखिया सुभाष ठाकुर, वनरक्षी मनोरंजन कुमार एवं काफी संख्या में क्षेत्र लोग उपस्थित थे




