विधायक ने चौबे विद्यालय में चारदीवारी का किया शिलान्यास।
चलकुशा प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री+2 उच्च विद्यालय चौबे में विद्यालय की चारदीवारी का शिलान्यास बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव जिप सदस्य सविता सिंह मुखिया कुमार अंशु ने विधिवत्त पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया

विधायक ने चौबे विद्यालय में चारदीवारी का किया शिलान्यास।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री+2 उच्च विद्यालय चौबे में विद्यालय की चारदीवारी का शिलान्यास बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव जिप सदस्य सविता सिंह मुखिया कुमार अंशु ने विधिवत्त पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रमुख दुर्गा यादव ने किया

इस दौरान विधायक एवं जिप सदस्य ने विद्यालय के लिए जमीन दान देने वाले नागेश्वर चौधरी, रामजीत चौधरी, नकुल चौधरी, शिव शंकर राय, बद्री चौधरी, नारायण चौधरी, द्वारिका चौधरी, हुलो चौधरी, गिरधारी राणा, खिरोधर राणा, गौरी शंकर ठाकुर, भागीरथ ठाकुर, हरखू ठाकुर, गोपाल ठाकुर, मिसित चौधरी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस रन विधायक श्री यादव ने कहा कि विद्यालय की छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है विद्यालय की हर कर्मियों को बहुत जल्द पूरा किया जाएगा जिससे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत मिलेगी जिप सदस्य सविता सिंह ने कही कि विद्यालय में चारदिवारी निर्माण कार्य होने से बच्चियों सुरक्षित महसूस करेगी।

मौके के विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र गौर, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह,अनुज रवि, सुबोध चौधरी,शिक्षक संतोष चौधरी, राजेश मंडल, राजेश पासवान, धनेश्वर कुमार, भुनेश्वर स्वर्णकार, अशोक यादव, राजेन्द्र साव, महबूब अंसारी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



