चलकुशा : गोपीडीह में तीन घरों में चोर घुसकर की नकदी व जेवरात सहित लाखों की संपति चोरी।
चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपीडीह में शुक्रवार को बीती रात को तीन घरों में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर बक्शा का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात और कपड़ा लाखों की संपति चुरा लिए

चलकुशा : गोपीडीह में तीन घरों में चोर घुसकर की नकदी व जेवरात सहित लाखों की संपति चोरी।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/ चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपीडीह में शुक्रवार को बीती रात को तीन घरों में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर बक्शा का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात और कपड़ा लाखों की संपति चुरा लिए पीड़ित परिवार 1. गंगाधर यादव पिता स्वर्गीय प्रयाग यादव 2.किशोरी यादव पिता स्वर्गीय उत्तम महतो

3. रामचंद्र सिंह पिता स्वर्गीय सोमर सिंह तीनों ग्राम गोपीडीह का निवासी है। गंगाधर यादव ने बताया की मेरे घर से नकदी 10000 रुपए, सोने का मंगल सूत्र, सोने का अंगूठी, सोने का कानबाली एवं पायल लगभग लाखों की संपति चोरों चोरी कर ली।

किशोरी यादव ने बताया की मेरे घर से 20000 रुपए नकदी एवं जेवरात सहित लगभग कुल 50000 रुपए की संपति चोरों ने चोरी कर ली वहीं रामचंद्र सिंह ने बताया की मेरे घर 5000 रुपए नकदी, बैंक पासबुक एवं कपड़ा सहित चोरों ने चोरी कर लिया।

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर चलकुशा थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल करने लगे। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह एसआई मलिक मुर्मू पसंस प्रतिनिधि उमेश कुमार साव वार्ड सदस्य सिकंदर यादव, इंद्रदेव यादव एवं अन्य लोग उपस्थित थे।



