Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

झुरझुरी मुखिया प्रियंका कुमारी ने पंचायत सचिवालय में किया झंडोतोलन । 

झुरझुरी मुखिया प्रियंका कुमारी ने पंचायत सचिवालय में किया झंडोतोलन । 

झुरझुरी मुखिया प्रियंका कुमारी ने पंचायत सचिवालय में किया झंडोतोलन । 

 

बरकट्ठा: झुरझुरी मुखिया प्रियंका कुमारी के द्वारा पंचायत सचिवालय में किया गया झंडोतोलन । प्रियंका ने झुरझुरी पंचायत एवम समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए कही की आज आजादी की 78वीं वर्षगांठ के रूप में आज पूरे देश मना रहा है।

इस मौके पर 15 अगस्त 1947, वो दिन था जब भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की । देश ने स्वतंत्रता की नई सुबह देखी। ये दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्हीं की बदौलत हम आज एक आजाद देश में सांस ले पा रहे हैं।

 

लेकिन आज का दिन केवल अपने इतिहास को याद करने का ही नहीं है। ये तारीख हमें हमारे वर्तमान और भविष्य की दिशा तय करने की भी याद दिलाती है। आपको बता दे की पिछले 77 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में हमने विश्व में अपनी एक नई पहचान बनाई है।

हमें अपने देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले शहीदों को याद करना चाहिए और उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।

 

आइए हम अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर काम करें और अपने देश की स्वतंत्रता को हमेशा के लिए बनाए रखें।

क्योंकि इसके बिना आजादी अधूरी है। तो क्यों ना इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि देश की प्रगति में अपना हर संभव योगदान देंगे। भारत को एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी राष्ट्र बनाने के लिए अपने स्तर पर जो बन पड़ेगा, करेंगे।

 

अंत में, मैं उन सभी वीरों को नमन करती हूं, जिन्होंने बेझिझक हमारे लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी।

 

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी, वार्ड सदस्य दयानंद प्रसाद,वार्ड सदस्य शांति देवी , वार्ड सदस्य सहदेव प्रसाद , वार्ड सदस्य प्रयाग रविदास, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मुकेश प्रसाद, खगेंद्र प्रसाद, बिट्टू यादव, सुखदेव यादव, संतोष यादव, लखन यादव, सेवा निर्मित शिक्षक नारायण प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, राजकुमार चौधरी ,बढ़ो महतो, पवन कुमार यादव, नंदलाल यादव ,शंकर यादव, छोटेलाल प्रसाद किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष, रामेश्वर महतो ,मनोज यादव,बासुदेव यादव पूर्व वार्ड सदस्य,डॉक्टर सोबरन प्रसाद,दुर्गी लाल प्रसाद (वीएलई ) एवम सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button