Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झील की गंदगी से शहरवासी हो रहे हैं परेशान :– हर्ष अजमेरा।

झील की गंदगी से शहरवासी हो रहे हैं परेशान :– हर्ष अजमेरा।

झील की गंदगी से शहरवासी हो रहे हैं परेशान :– हर्ष अजमेरा।

हजारीबाग : शहर का हृदय स्थली कहे जाने वाला झील लोगों के दिलों में एक अलग जगह स्थापित किया हुआ है यह एक ऐसा स्थान है जहां पर लोग प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक एवं इवनिंग वॉक करने के लिए पहुंचते हैं पर वर्तमान स्थिति झील की काफी दयनीय है।

 

मिली जानकारी के अनुसार पिछले 7 दिनों पूर्व झील की समस्त मछलियां गंदी पानी के कारण मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद झील में चलना दुश्वार हो गया है।

 

इस विषय को लेकर हजारीबाग के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला प्रशासन एवं नगर निगम से जल्द झील की सफाई की मांग की। ऐसी घटना दोबारा ना हो इस पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने मांग में अंकित किया है कि मछली का टेंडर जिस समिति को दिया गया है उनका कुछ पैसा माफ किया जाए ताकि उन्हें नुकसान का भरपाई हो सके। मिली जानकारी के अनुसार करीबन 15 लाख से भी अधिक की मछली की मृत्यु हुई है।

हर्ष अजमेरा ने कहा कि शहर का हृदय स्थली झील वर्तमान समय में लोगों के लिए विकट संकट का स्थली बन गया है कोई भी व्यक्ति उस स्थान पर जाने के लिए तैयार नहीं हो रहा। जिला प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा जल्द से जल्द झील की समुचित सफाई कराया जाए। आने वाले दिनों में गर्मी की छुट्टियां प्रारंभ होने वाली है और ऐसी स्थिति में अनेकों घरों में मेहमानों का आवागमन भी प्रारंभ हो जाएगा और शहर की आधी आबादी झील घूमने के लिए अवश्य आती है। गंदी झील को देखकर अपने शहर का क्या कुछ संदेश जाएगा।

यह काफी सोचने वाली विषय है इसलिए मैं पुन: जिला प्रशासन एवं नगर निगम से आग्रह करूंगा कि झील की समुचित सफाई की जाए। ताकि शहर वासियों सुंदर वातावरण का आनंद ले सके।

Related Articles

Back to top button