मानसिक रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में पोटका प्रखंड अंतर्गत पुराने सभागार में मानसिक रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

मानसिक रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
अभिजीत सेन।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में पोटका प्रखंड अंतर्गत पुराने सभागार में मानसिक रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ० दीपक कुमार गिरी,साइकैट्रिस्ट डॉ स्मिता हेंब्रम एवं पवन कुमार उपस्थित थे।

मानसिक रोगियों का ये चिकित्सा शिविर विगत डेढ़ साल से बंद था, जो गए सितम्बर माह से पुन शुरू किया गया है, यह तृतीय शिविर था। डाक्टरों के द्वारा मंगलवार 18-11- 2025 को कुल 75 मरीजों को जांच कर दवा दी गई आज की इस शिविर में तेरह नए मरीज पाए गए।

अब मरीज हर माह नियमित रूप से प्रत्येक माह के तीसरे मंगलबार को पोटका के इसी शिविर में ही जांच करवा कर दवा प्राप्त कर सकेंगे।अगला शिविर दिसंबर माह के 16 तारीख को आयोजित होगी।डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर डॉक्टरों एवं मरीजों की सहायता के लिए डालसा के पी एल वी गण उपस्थित रहे।
इस शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ०दीपक कुमार गिरी,साइकैट्रिस्ट डॉ स्मिता हेंब्रम,वार्ड अर्दली पवन कुमार एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,कुरुमीता मुर्मू,सबिता सोरेन,राजेश माहली,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।




