Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार।

गिरिडीह साइबर पुलिस छापेमारी करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल हुई है।

गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह साइबर पुलिस छापेमारी करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल हुई है। गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने पपरवाटांड़ स्थित अपने ऑफिस में प्रेसवर्ता कर बताया कि प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि गांडेय थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है ।

सूचना पर त्वरित करवाई करने हेतु इंस्पेक्टर रामेश्वर भगत ,साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठन किया गया। छापेमारी टीम द्वारा गांडेय थाना के बगरा रेलवे ब्रिज समीप बालीडीह फुटबॉल मैदान के पास छापेमारी करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ मे अपराधियों ने बताया कि वे लोगो को व्हाट्सएप्प पर क्रेडिट कार्ड अपडेट, आरटीओ का ए चलान, पीएम किसान योजना, योनो एसबीआई आदि का ऐप फाइल भेज कर और बैंक अधिकारी बनकर केवाइसी कराने के लिए ओटीपी लेकर लोगो को अपना शिकार बनाते थे। गिरफ्तार अपराधियों में 2 जामताड़ा 2 गिरिडीह और 1 देवघर के रहने वाला है।
अपराधियों के पास से 12 मोबाइल जिसमे 3 आइफोन और 15 सिम कार्ड जब्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button