Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पचम्बा से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पचम्बा से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

 

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पचम्बा से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

गिरीडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पचम्बा से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 2100 युवतियों ओर महिलाओ ने हिस्सा लिया। मन्दिर परिसर से शुरु हुई कलश यात्रा में महिलाओं और युवतियों ने माथे पर कलश रखकर बैंड पार्टी के साथ माता रानी का जयकारा लगाते हुए नर्वदा धाम पहुंची। यहां विधि विधान से वरुण देवता समेत अन्य देवी देवताओं का आह्वान किया गया। इसके बाद सभी कलश में जल भर गया। यहां से पुनः सभी भक्त कलर्स लेकर बरतर कालीमंडा पहुंचे जहां मां का आशीर्वाद प्राप्त कर मंदिर परिसर पहुंची। जहां कलश स्थापित किया गया और शारदीय नवरात्र की पूजा विधि विधान से शुरू की गई। प्रथम दिन मां जगदंबा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा आराधना की गई। इस बाबत स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनिल राम ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी भव्य कलश यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि 9 दिन तक चलने वाले पूजा पाठ के लिए पूजा कमेटी की ओर से विशेष तैयारी की गई है बताया गया की सप्तमी अष्टमी और नवमी तिथि को भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया है। नोवे दिन मुंबई से कल्पना पटवारी अपने टीम के साथ भक्ति जागरण के लिए यहां पहुंच रहे हैं। दीपक शाह ने बताया कि स्थानीय और गिरिडीह वासियों की मदद से कुछ दिन पहले ही सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का जीर्णोधार कार्य हुआ था। इसके बाद पुनः मां की पूजा आराधना और प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस बार मां की पूजा आराधना नवनिर्मित मन्दिर में होगी। जो खुशी की बात है। वहीं नरेंद्र सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यहां पर हर वर्ष मेला का भी अयोजन रहता है आसपास के कई इलाकों से लोग यहां मेला देखने आते हैं इस बार 143 व माता का पूजा का वर्ष हो गया है जिसे धूमधाम से मनाया जाएगा इस कलश यात्रा में डीएसपी संजय राणा,पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह भी शामिल हुए।

साथ ही मुख्य संरक्षक कमल प्रसाद बगेड़िया, संरक्षक गौरी शंकर साहू, संयोजक अरुण केसरी , धर्मेंद्र दुबे,कृष्ण बिहारी तर्वे,अर्जुन गुप्ता , प्रकाश साहू ,अनिल गुप्ता मुकेश साहू, नरेंद्र सिंह, गौतम सोनी , पवन कंधवे संतोष चौरसिया ,विशाल मंडल ,अमिता साहू ,सूरज यादव ,आयुष, राकेश रंजन सिन्हा , बिनोद साहू,संजय सिंह, संतोष साहू समेत हजारों भक्त कलश यात्रा में शामिल हुए।वही पूजा को सफल बनाने में कमिटी सदस्य के साथ माता के सभी सेवक अपने स्तर से लगे है।

Related Articles

Back to top button