द कोबरा कराटे अकादमी, हजारीबाग ने रचा इतिहास
द कोबरा कराटे अकादमी, हजारीबाग के खिलाड़ियों ने झारखंड स्टेट कराटे एसजीएफआई ट्रायल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।

द कोबरा कराटे अकादमी, हजारीबाग ने रचा इतिहास
हजारीबाग : द कोबरा कराटे अकादमी, हजारीबाग के खिलाड़ियों ने झारखंड स्टेट कराटे एसजीएफआई ट्रायल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।
दो दिवसीय ट्रायल में अकादमी के चार खिलाड़ियों—अभिजीत कुमार, कुमार उज्ज्वल, सुभी कुमारी और सुहानी कुमारी—का चयन एसजीएफआई नेशनल स्कूल गेम्स (एनएसजी) 2026 के लिए हुआ। चारों खिलाड़ियों ने अपने-अपने कुमिते वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अब ये चारों खिलाड़ी दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाले एसजीएफआई नेशनल स्कूल गेम्स में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे।

अकादमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक और शीर्ष स्थान हासिल किए, जिससे पूरे हजारीबाग का गौरव बढ़ा है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर द कोबरा कराटे अकादमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने खिलाड़ियों के प्रति गर्व व्यक्त किया। खिलाड़ियों की यह सफलता उनके निरंतर प्रशिक्षण, समर्पण और विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों का परिणाम है।

एसकेएफआई के मुख्य प्रशिक्षक हांशी मानस सिन्हा, तकनीकी निदेशक क्योशी नरेंद्र सिन्हा एवं सिहान शशि पांडेय ने भी खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह उपलब्धि हजारीबाग और द कोबरा कराटे अकादमी के लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण है।


