डिवाइन पब्लिक स्कूल में शिक्षक अभिभावक की बैठक —-
डिवाइन पब्लिक स्कूल में शिक्षक अभिभावक की बैठक ----

डिवाइन पब्लिक स्कूल में शिक्षक अभिभावक की बैठक —-

संवाददाता:ईश्वर यादव
बरकट्ठा :- प्रखंड के गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम अभिभावक संघ द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान के द्वारा अभिभावक का स्वागत किया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य भानु प्रताप सिंह ने विद्यालय की प्रगति से सभी को अवगत कराया।उन्होंने कहा कि बच्चों की डायरी और नोटबुक को प्रतिदिन जाँच करें।अभिभावक संघ की ओर से सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें।अभिभावक सुनील श्रीवास्तव बच्चों की समस्याओं से शिक्षक को अवगत कराए।विद्यालय के निदेशक आई.पी.भारती बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए साझा प्रयास किया जाना चाहिए तथा सकारात्मक सोच बच्चों में डालें।पीटी दो परीक्षा में तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्र, छात्राओं को विद्यालय की ओर से बच्चों के साथ उनके अभिभावक को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कृत छात्रों में निशा कुमारी, बुशरा प्रवीन, रुही फातिमा, श्रेया गुप्ता, भुमिका कुमारी, रौशन मंडल, कृष्णानंद, विद्या भारती, प्रियदर्शिनी वर्मा, करन यादव, प्रियांशी कुमारी, सोनु कुमार, नमन कुमार, अदिति रंजन, परी साहु,आरव कुमार स्वेक्षा राय,समीक्षा राय ,मृत्युंजय कुमार शामिल हैं।मंच संचालन करते हुए शिक्षक मनोहर कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के विकास में शिक्षक और अभिभावक की भूमिका अहम होती है।दोनों अपनी जिम्मेदारी को समझें।कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार यादव, अनिल उपाध्याय, विमल किशोर, अरुण प्रसाद, प्रीति प्रभा आदि का योगदान सराहनीय रहा।




