पोटका सीईओ निकिता वाला छठ घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का लिया जायजा।
पोटका प्रखंड क्षेत्र में शनिवार से नहाय खाय रस्म के साथ आस्था के महापर्व छठ भक्ति भाव से शुरू हुआ। बही पहले दिन व्रतियों ने स्नान कर दोपहर में कद्दू भात प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।

पोटका सीईओ निकिता वाला छठ घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का लिया जायजा।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
पोटका प्रखंड क्षेत्र में शनिवार से नहाय खाय रस्म के साथ आस्था के महापर्व छठ भक्ति भाव से शुरू हुआ। बही पहले दिन व्रतियों ने स्नान कर दोपहर में कद्दू भात प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। रविवार शाम को खरना कार्यक्रम, सोमवार शाम को सांध्य कालीन सूर्य देव को अर्घ्य तथा मंगलवार को उदीयमान सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

इधर शनिवार को भी हल्दीपोखर , हाता प्रेमनगर छठ घाटों का साफ सफाई व मार्ग समतलीकरण का कार्य जोरशोर से किया गया। बही पोटका सीओ निकीता बाला व पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने छठ घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दी।

इस अवसर हल्दीपोखर छठ घाट में रतन सोनकर, उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता,बापी सेठ, हाता प्रेमनगर छठ घाट में उपेंद्रनाथ सरदार, महेंद्र सिंह, सूर्य नारायण झा,राकेश मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।




