Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चंदौरी रोड में बाइक चोरी के आरोपी की जमकर पिटाई, दुकानदारों ने दबोचा; पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर थाने पहुंचाया

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड स्थित एक गली में रविवार को बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को स्थानीय दुकानदारों ने पकड़ लिया।

चंदौरी रोड में बाइक चोरी के आरोपी की जमकर पिटाई, दुकानदारों ने दबोचा; पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर थाने पहुंचाया

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड स्थित एक गली में रविवार को बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को स्थानीय दुकानदारों ने पकड़ लिया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गई।

घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित हुई और आरोपी को थाने ले जाकर पूरे मामले की जांच शुरू की गई।
जानकारी के अनुसार, बीते 11 सितंबर की दोपहर चंदौरी रोड स्थित एक गली से एक बाइक चोरी हो गई थी। घटना के बाद बाइक मालिक ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।

बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की घटना के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध युवक का चेहरा कैद हुआ था। बाइक मालिक और स्थानीय दुकानदारों के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान से संबंधित जानकारी थी।

रविवार को कथित आरोपी के इलाके में पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तथ्यों के आधार पर बाइक चोरी के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना में आरोपी की वास्तविक भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button