इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन का सराहनीय पहल:- ऑरेंज द वर्ल्ड: महिलाओं के खिलाफ हिंसा बंद करें
इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा आज “ऑरेंज द वर्ल्ड – स्टॉप वायलेंस अगेंस्ट वीमेन” अभियान के तहत 30 बालिकाओं को नारंगी एप्रन वितरित किए गए।

इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन का सराहनीय पहल:- ऑरेंज द वर्ल्ड: महिलाओं के खिलाफ हिंसा बंद करें
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, : इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा आज “ऑरेंज द वर्ल्ड – स्टॉप वायलेंस अगेंस्ट वीमेन” अभियान के तहत 30 बालिकाओं को नारंगी एप्रन वितरित किए गए।

इस अवसर पर क्लब की ओर से बालिकाओं की आत्मनिर्भरता बढ़ाने के उद्देश्य से एक निःशुल्क कुकिंग क्लास की भी शुरुआत की गई है। यह कक्षाएँ सप्ताह में एक दिन रोटरी आई हॉस्पिटल हॉल में आयोजित होंगी, जिन्हें क्लब की स्वयं की सदस्याएँ प्रशिक्षित करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान ‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकें’ विषय पर एक जागरूकता वार्ता भी आयोजित की गई, जिसमें लड़कियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
वक्ताओं ने बताया कि समाज में हिंसा और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाना हर लड़की का अधिकार है और जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।
क्लब अध्यक्ष ने कहा कि यह पहल लड़कियों को न केवल आत्मविश्वास देगी, बल्कि उन्हें कौशल विकास के माध्यम से भविष्य में स्वयं का छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए भी प्रेरित करेगी। इन गतिविधियों के माध्यम से क्लब का उद्देश्य बालिकाओं को सक्षम, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।
इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन की यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




