Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चौबे किसान बीज भंडार में किसानों को 50% अनुदानित दर पर मिलेगा बीज ,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक।

हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड के चौबे स्थित बाज़ार टांड किसान बीज भंडार में 50% अनुदानीत पर किसान बीज भंडार केंद्र का उद्घाटन 20सुत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी एवं चौबे मुखिया कुमार अंशु द्वारा किया गया

चौबे किसान बीज भंडार में किसानों को 50% अनुदानित दर पर मिलेगा बीज ,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड के चौबे स्थित बाज़ार टांड किसान बीज भंडार में 50% अनुदानीत पर किसान बीज भंडार केंद्र का उद्घाटन 20सुत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी एवं चौबे मुखिया कुमार अंशु द्वारा किया गया इस दौरान किसानों के बीच बीज का वितरण भी किया गया

किसान बीज भंडार के संचालक संतोष चौधरी द्वारा कहा गया कि 50% अनुदान पर गेहूं HD1967 1987 रुपए प्रति क्विंटल दर से एवं सरसों RH768 5145 प्रति क्विंटल दर से उपलब्ध है प्रखंड तकनीक प्रबंधक संजय यादव द्वारा बताया गया कि बीज ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी द्वारा वितरित की जाएगी सभी किसान आधार एवं मोबाइल साथ में लेकर आएंगे इस बार सरकार द्वारा रवी मौसम आते ही बीज उपलब्ध करा देने से किसानों में हर्ष है।

मौके पर पसंस उदित राम उप मुखिया प्रतिनिधि भुनेश्वर स्वर्णकार मथुरा यादव संजीत चौधरी, लक्ष्मण चौधरी,सदर गफ्फार अंसारी, भोला रविदास, बाबूजन अंसारी, सरयू चौधरी, गोविंद चौधरी, किशुन चौधरी, लक्ष्मण राणा, सकलदेव पासवान, धीरज सोनी इत्यादि कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button