गिरिडीह कॉलेज में एमए सेमेस्टर-4 के छात्र-छात्राओं को दी गई भव्य विदाई
गिरिडीह कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में एमए सेमेस्टर-4 के छात्र-छात्राओं के लिए सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

गिरिडीह कॉलेज में एमए सेमेस्टर-4 के छात्र-छात्राओं को दी गई भव्य विदाई
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में एमए सेमेस्टर-4 के छात्र-छात्राओं के लिए सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. बलभद्र सिंह, सतीश यादव एवं डॉ. सीमा रानी मिंज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मौके पर डॉ. बलभद्र सिंह ने कहा कि गिरिडीह कॉलेज से पास आउट होने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर सफलता हासिल की है। उन्होंने एमए सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों को भी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने और सफलता प्राप्त करने की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हमेशा अपने परिवार और कॉलेज का नाम रोशन करें।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आपसी समन्वय की भावना को बढ़ावा मिलता है। वहीं, डॉ. सीमा रानी मिंज एवं सतीश यादव ने विद्यार्थियों के उत्साह और कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजनंदिनी, निकिता, ज्योत्सना, अंकुश, रवि, आशीष एवं सूरज की सराहनीय भूमिका रही।




