केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं धनबाद सांसद ढुलू महतो का निरसा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं धनबाद सांसद ढुलू महतो का निरसा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

निरसा : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं धनबाद सांसद ढुलू महतो का निरसा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मालूम हो कि आईएसएम के 47वे दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं धनबाद सांसद ढूलू महतो दुर्गापुर एयरपोर्ट पर गुरुवार की शाम उतरे।

वहां से सड़क मार्ग से धनबाद जाने के क्रम में निरसा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं धनबाद सांसद ढूलू महतो का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सांसद प्रतिनिधि प्रशांत बनर्जी, मधुरेंद्र गोस्वामी पिंटू सिंह,धीरज मिश्रा,गोपाल राय, बृहस्पति पासवान,दीनू ठाकुर, मल्लेश्वरी यादव, वंदना बाउरी, ललिता चौहान, रानी सिंह, नमिता मिश्रा,चंड़ी मिश्रा,भोला गोराई, सजल पांडे, उत्पल बाउरी, कपिल यादव, मुकेश मिश्रा, संजीत रविदास,ब्योमकेश तिवारी, रामनारायण तांती, किशोर गुप्ता,सत्यम कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे



