चलकुशा प्रखंड में सात स्थायी समितियों का गठन, विभिन्न पदों पर हुआ चयन।
हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय स्थायी समितियों के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

चलकुशा प्रखंड में सात स्थायी समितियों का गठन, विभिन्न पदों पर हुआ चयन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय स्थायी समितियों के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों एवं विभागीय संचालन को लेकर सात प्रकार की समितियों का गठन किया गया। बैठक में सामान्य प्रशासन समिति के अध्यक्ष पद पर चलकुशा प्रखंड प्रमुख श्रीमती नीतू कुमारी का चयन किया गया।

वहीं कृषि एवं उद्योग समिति, स्वास्थ्य शिक्षा समिति, वित्त अंकेक्षण तथा योजना एवं विकास समिति, सहकारिता समिति एवं महिला, शिशु एवं सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर शमशेर आलम का चयन किया गया।सभी समितियों में जिला परिषद सदस्य श्रीमती सविता सिंह का पदेन सदस्य के रूप में चयन किया गया।

वहीं सभी समितियों के पदेन सचिव के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमृता सिंह का चयन किया गया। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, योजनाओं के बेहतर संचालन एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक रूप से विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
बैठक में जिले के दो वरीय अधिकारी अश्केश श्रीवास्तव एवं दिलीप नारायण चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सभी पंचायत सचिव, कार्यालय कर्मी एवं जनप्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा जनगणना कार्य में भी सक्रिय सहभागिता निभाई गई।



