चलकुशा बीडीओ सह सीओ ने अलगडीहा, बडानो विद्यालय एवं आवास का की निरीक्षण।
चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी अमृता सिंह ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ानो एवं +2 उच्च विद्यालय अलगडीहा का निरीक्षण

चलकुशा बीडीओ सह सीओ ने अलगडीहा, बडानो विद्यालय एवं आवास का की निरीक्षण।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी अमृता सिंह ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ानो एवं +2 उच्च विद्यालय अलगडीहा का निरीक्षण की एवं बच्चों से पठन पाठन संबंधित जानकारी ली साथ ही अलगडीह में आई सी टी लैब का निरीक्षण की साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलगडीहा में स्मार्ट क्लास रेगुलर संचालन करने का निर्देश दी एवं शिक्षकों को पढ़ाई में गुणवत्ता की सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ानो में शिक्षकों की कमी, पेयजल की कमी, शौचालय आदि की सुविधा के अभाव के बारे में सूचित किया गया इसके अतिरिक्त बड़ानो गांव में बन रहे रहे अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण कर जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी ने ग्राम बड़ानो में बज्रपात में घायल हुए तीन महिलाओं के घर जाकर उनके स्थिति का जायजा ली। मौके पर उपस्थित पंचायत सचिव सरफराज आलम एवं अन्य कर्मी मौजूद थे



