Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दिवंगत मंत्री के घर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, परिजनों से मिलकर जताया गहरा शोक

झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। गिरिडीह पहुंचने के बाद डीजीपी दिवंगत मंत्री शुद्धिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचीं और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

दिवंगत मंत्री के घर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, परिजनों से मिलकर जताया गहरा शोक

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। गिरिडीह पहुंचने के बाद डीजीपी दिवंगत मंत्री शुद्धिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचीं और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान डीजीपी ने परिजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत मंत्री के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।

डीजीपी के साथ पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। दिवंगत मंत्री के निधन के बाद से ही गिरिडीह में शोक का माहौल बना हुआ है। राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग लगातार उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

डीजीपी तदाशा मिश्रा का दिवंगत मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचना भी इसी शोक संवेदना की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button