जिला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बीएसए बरही के दो खिलाड़ियों का हुआ चयन
जिला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बीएसए बरही के दो खिलाड़ियों का हुआ चयन

जिला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बीएसए बरही के दो खिलाड़ियों का हुआ चयन
बरही : शोएब अख्तर
हजारीबाग/बरही :- झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बीएसए बरही के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाडियों में सचिन कुमार यादव पिता दुर्गा यादव ग्राम श्रीनगर, प्रभात कुमार पिता प्रकाश यादव ग्राम हरला निवासी शामिल है। दोनो खिलाड़ियों के बेहतर खेल प्रतिभा को देखते हुए हजारीबाग जिला क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है, जो जिला स्तरीय लीग मैच में अपने जिला हजारीबाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। लीग टूनामेंट को ग्रुप ए, बी एवं सी में बाटा गया है, जिसमे हजारीबाग टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। जिसका मैच क्रमश: इस प्रकार होगा। 20 जनवरी को खूंटी बनाम हजारीबाग, 21 जनवरी को कोडरमा बनाम हजारीबाग, 22 जनवरी को हजारीबाग बनाम लातेहार, 27 जनवरी को ए ग्रुप बनाम बी ग्रुप के विजेता टीम का मैच, 28 जनवरी को बी ग्रुप बनाम सी ग्रुप के विजेता टीम का मैच, 29 जनवरी को ग्रुप ए का विनर टीम एवं ग्रुप सी का विनर टीम।

उक्त जानकारी बरही बीएसए संरक्षक अब्दुल मनान वारसी ने देते हुए जिला स्तरीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए अपने बीएसए के खिलाडियो को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है। बधाई देने वालो में व्यवसायी संघ के अध्यक्ष कपिल केशरी, अमित मेडिकल के प्रोपराइटर अमित केशरी, ओम नर्सिंग होम के उमेश कुमार दास, आइलेक्स के निदेशक शैलेश कुमार, इंडियन एंथम पब्लिक स्कूल के निदेशक सुधाकर यादव, श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रोहित सिंह, रॉयल आर्किड इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य अनूप कुमार सिंह, बीएसए सचिव बलराम केशरी, अध्यक्ष नौशाद अहमद, धर्मपाल केशरी सहित शिवकुमार ठाकुर राजेश यादव बसंत ठाकुर अनिल रजक संतोष शर्मा अमित राणा मंतोष यादव संतोष ठाकुर दुर्गा रज्जाक अन्य लोग शामिल है।




