Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

गुरु पूर्णिमा पर बुद्ध ज्ञान विद्यालय, सीहोडीह में आयोजित हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम

गिरिडीह गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुद्ध ज्ञान विद्यालय, सीहोडीह, गिरिडीह में एक संक्षिप्त एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गुरु पूर्णिमा पर बुद्ध ज्ञान विद्यालय, सीहोडीह में आयोजित हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुद्ध ज्ञान विद्यालय, सीहोडीह, गिरिडीह में एक संक्षिप्त एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना के साथ भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक निर्मल महतो ने विद्यार्थियों को भगवान गौतम बुद्ध के जीवन, उनके आदर्शों एवं मानवता के प्रति उनके संदेशों से अवगत कराया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरु का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है तथा बच्चों के प्रथम गुरु उनके माता-पिता होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सदैव सम्मान करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को अपने गुरु को आदर्श मानकर जीवन में निरंतर आगे बढ़ने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button