अवैध स्प्रिट सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को उत्पाद विभाग की टीम ने बस स्टैंड से गिरफ्तार किया ।
अवैध स्प्रिट सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को उत्पाद विभाग की टीम ने बस स्टैंड से गिरफ्तार किया ।

अवैध स्प्रिट सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को उत्पाद विभाग की टीम ने बस स्टैंड से गिरफ्तार किया ।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरीडीह होकर बिहार अवैध स्प्रिट सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने पत्रकारों को दी। गिरफ्तार व्यक्ति सहरसा के दिलीप कुमार श्रीवास्तव है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि गिरिडीह जिले से होकर कुछ लोगों द्वारा अवैध स्पीड की स्मगलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह रोड के माध्यम से स्प्रिट को बिहार ले जाया जाता है। इसी सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड में घेराबंदी कर 3 जरकिन में 90 लीटर स्प्रिट जब किया गया। साथ ही इस मामले में पंडित दिलीप कुमार श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यहां के लोगों से बिहार के लोग संपर्क में है और इसी मिलीभगत से स्क्रीन स्मगलिंग को अंजाम दिया जा रहा था। उत्पाद अधीक्षक श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इसके मुख्य सरगना का पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि नजायज शराब का सेवन न करें यह जानलेवा हो सकता है। इस अभियान में अजय कुमार सिंह सुरेंद्र यादव भीम लाल महतो वरुण राय नंद किशोर द्विवेदी नवल किशोर सुबोध प्रसाद सिंह सुरेंद्र राय आदि शामिल थे।




