गिरिडीह में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद!
गिरिडीह में भूमाफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि लगभग 5 वर्षों से बंद पड़े राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय को भी रातों-रात हड़पने का प्रयास किया गया। यहां तक कि कार्यालय का रंग तक बदल दिया गया।

गिरिडीह में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद!
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह में भूमाफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है कि लगभग 5 वर्षों से बंद पड़े राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय को भी रातों-रात हड़पने का प्रयास किया गया। यहां तक कि कार्यालय का रंग तक बदल दिया गया।

वर्ष 2005 में राष्ट्रीय जनता दल का जिला कार्यालय स्थापित किया गया था और वर्ष 2017 तक यहां पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का नियमित आना-जाना लगा रहता था। कार्यालय छोटा पड़ जाने के कारण वर्ष 2017 से इसका उपयोग बंद था।

हाल ही में जब कार्यालय पर कब्जे की नीयत से उसका रंग बदले जाने की जानकारी मिली, तो तत्काल थाना प्रभारी एवं एसडीएम को इसकी सूचना दी गई। आज दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और भरोसा दिलाया कि जल्द ही कार्यालय को राष्ट्रीय जनता दल के हवाले कराया जाएगा।

जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि एक सप्ताह के अंदर यदि कार्यालय खाली नहीं कराया गया, तो राष्ट्रीय जनता दल आंदोलन करने को बाध्य होगा।
भूमाफियाओं के मनमाने रवैये को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और पार्टी कार्यालय को तत्काल सुरक्षित कराया जाए।




