Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भारतीय संविधान की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें।

भारतीय संविधान की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें। मेदिनीनगर - भारतीय नागरिकों के लिए न्याय, सत्यता,स्वतंत्रता,समरूपता एवं भ्रातृत्व प्रदान करने वाले भारत के सर्वोच्चविधान के स्वीकृति दिवस पर “भारतीय संविधान” के निर्माताओं एवं सहयोगकर्ताओं को सादर नमन

पलामू भारतीय संविधान की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें।

पलामू : भारतीय संविधान की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें। मेदिनीनगर – भारतीय नागरिकों के लिए न्याय, सत्यता,स्वतंत्रता,समरूपता एवं भ्रातृत्व प्रदान करने वाले भारत के सर्वोच्चविधान के स्वीकृति दिवस पर “भारतीय संविधान” के निर्माताओं एवं सहयोगकर्ताओं को सादर नमन।

भारत का संविधान,भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को पारित हुआ इसलिए यह दिन (26 नंवबर) भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है।वहीं संविधान 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। संविधान निर्माण के दौरान पलामू जिले से दो लोग बतौर सदस्य यदुवंश सहाय ‘यदु बाबू’ और अमिय कुमार घोष ‘गोपा बाबू’ शामिल थे।

ये हमारे लिए गर्व का विषय है। पलामू के इन दो सपूतों के संविधान निर्माण में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।उक्त बातें उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी समीरा एस ने कही।वे संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2025 को समाहरणालय परिसर में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहीं थी।

इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न पदाधिकारी व कर्मियों से संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन करवाया।इस दौरान पदाधिकारियों व कर्मियों ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न,समाजवादी,पंथ- निरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के साथ ही राष्ट्रीय की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button