नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मनोज यादव ने 40 लाभुकों को बांटे गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना बनी ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव की मिसाल:मनोज यादव
बरही नगर भवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक भव्य वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें तिरुपति भारत गैस ग्रामीण वितरक बरही के तत्वावधान में 40 लाभुक महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किया गया।

नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मनोज यादव ने 40 लाभुकों को बांटे गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना बनी ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव की मिसाल:मनोज यादव
खबर 24 न्यूज नेटवर्क
हजारीबाग/बरही : बरही नगर भवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एक भव्य वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें तिरुपति भारत गैस ग्रामीण वितरक बरही के तत्वावधान में 40 लाभुक महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज यादव रहे।

इस अवसर पर लाभुक महिलाओं को गैस सिलिंडर, चूल्हा, पाइप, रेगुलेटर एवं गैस बुक उपलब्ध कराई गई। वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मनोज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण और गरीब परिवारों की महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति मिली है,
जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग के प्रति संवेदनशील हैं। महिलाओं की कठिनाइयों को समझते हुए उन्होंने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की, जिसका सीधा लाभ आज देश के करोड़ों घरों तक पहुंच रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि हर घर स्वच्छ ईंधन से जुड़े और महिलाएं स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन जी सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। अब महिलाएं लकड़ी और उपलों के धुएं से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच रही हैं, जो समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है। वहीं जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता ने इस योजना को गरीब परिवारों के लिए वरदान बताया और कहा कि प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं तक इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम में साधुशरण दास, एजेंसी प्रोपराइटर उमेश ठाकुर, राजकुमार यादव, अमित गौरव उर्फ पमपम, राजकुमार केशरी, संतोष निषाद, दीपक कुमार, इंद्रदेव यादव, ब्रह्मदेव यादव, संजय यादव, मैनेजर संतोष कुमार, बिनोद कुमार, मनीष कुमार, अजित कुमार सहित बड़ी संख्या में लाभुक महिलाएं मौजूद रहीं।



