कृषक मित्र संघ ने समस्याओं को लेकर विधायक को सौंपा आवेदन
कृषक मित्र संघ ने समस्याओं को लेकर विधायक को सौंपा आवेदन

अपनी समस्याओं को लेकर प्रखंड कृषक मित्र संघ प्रखंड अध्यक्ष उत्तम महतो के नेतृत्व में स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव को आवेदन सौंपा गया। जिसमें संघ ने बताया कि कृषि संबंधित लघु सिंचाई, केसीसी ऋण,मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना,पशु गणना, मिट्टी जांच जैविक खाद, क्षेत्र में धान की खेती के विषय में जानकारी देते आ रहे हैं। सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि 12000 रुपये दिया जा रहा था। जो तीन वर्षों से बकाया है। हमलोगों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।वहीं लोगों ने प्रोत्साहन राशि की जगह मानदेय व 60 वर्षों तक स्थायीकरण करने की मांग कि है। वहीं विधायक ने अश्वासन दिया कि आपलोगों कि समस्याओं से सरकार को अवगत कराया जाएगा। आवेदन देने में सचिव भोलाराम कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मेहता कृषक मित्र टुकलाल नायक संयोजक हीरालाल प्रसाद, शंकर दयाल प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद यादव,कार्तिक प्रसाद समेत अन्य कृषक मित्र मौजूद थे।




