Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

स्मार्ट मीटर और महंगाई के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी का धरना-प्रदर्शन l

स्मार्ट मीटर के माध्यम से निजी कंपनियों द्वारा जनता से कथित रूप से पैसे की लूट, घरेलू एवं कमर्शियल गैस की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी, महंगाई तथा डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में मंगलवार को बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा गिरिडीह में धरना-प्रदर्शन किया गया।

स्मार्ट मीटर और महंगाई के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी का धरना-प्रदर्शन l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : स्मार्ट मीटर के माध्यम से निजी कंपनियों द्वारा जनता से कथित रूप से पैसे की लूट, घरेलू एवं कमर्शियल गैस की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी, महंगाई तथा डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में मंगलवार को बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा गिरिडीह में धरना-प्रदर्शन किया गया।

देशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए “लालटेन भेंट आंदोलन” भी चलाया। आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष जयनारायण दास एवं प्रमंडल प्रभारी भीखी राम पासवान ने किया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था और लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने सरकार से पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में कमी लाने तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।

कार्यक्रम में भारतीय बेरोजगार मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव दास, भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश दास, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंसुर अंसारी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पटवा, प्रांतीय प्रचारक मनीष कुमार मानस,

शक्ति पासवान, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविंद नागवंशी, किशोरी रविदास, दिनेश दास, सतीश कुमार, विजय दास, राहुल दास एवं रमेश दास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
धरना-प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त गिरिडीह को सौंपा गया।

Related Articles

Back to top button