बीएलए-2 व बूथ कमिटी गठन को लेकर झामुमो की बैठक संपन्न l
हजारीबाग मटवारी स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा के कार्यालय में बुधवार को बीएलए-2 एवं बूथ कमिटी के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बीएलए-2 व बूथ कमिटी गठन को लेकर झामुमो की बैठक संपन्न l
हजारीबाग : मटवारी स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा के कार्यालय में बुधवार को बीएलए-2 एवं बूथ कमिटी के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने की जबकि संचालन महिला नेत्री श्वेता दुबे ने किया।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय सदस्य मो. इजहार, विकास राणा एवं सुनील शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक बूथ पर पार्टी की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों एवं चुनावी तैयारियों को देखते हुए बूथ कमिटी एवं बीएलए-2 का गठन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने तथा आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में वर्तमान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें तथा बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से न छूटे और किसी भी प्रकार के गलत या अपात्र नाम सूची में शामिल न होने पाएं।
बैठक में संगठन की मजबूती, मतदाता सूची के शुद्धिकरण तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपस्थित नेताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सफलता की आधारशिला है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। इस मौके पर मुख्य रुप से परशुर वर्मा, सानू गोश्वामी , मंजीत साव, सोनू सिंह, राजीव कुमार ,राहुल कुमार ,पवन कुमार ,मसूक खान,विक्की कुमार सूरज कुमार
गोलू राय ,रितु राज ,अनिल कुमार
,आंसू राज ,परवीन रॉय ,सुमित कुमार ,प्रेम कुमार ,विवेक कुमार,संदीप कुमार ,राकेश प्रधान
अलोक कुमार,उपेंद्र कुमार ,अभिषेक कुमार ,मयंक सिंह ,अनिमेष कुमार,रोहित कुमार,आंनद कुमार समेत कई अन्य लोग थे.



