विधायक ने पुल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
विधायक ने पुल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

विधायक ने पुल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
पलामू: विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने रविवार को चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के जयनगरा व बहेरा गांव के बीच हद हदवा नाला 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुलिया का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हुआ है। सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। पुलिया बन जाने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखने की बात कही। जिला परिषद सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पुल निर्माण की मांग चिर प्रतीक्षित थी जो अब पूरी होने वाली है उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पर बल दिया। मुखिया अरविंद तिवारी ने कहां की पुलिया का निर्माण हो जाने से बहेरा एवं जयनगरा गांव सीधे मुख्य सड़क से जुड़ जाएगा।

मुखिया ने इस कार्य के लिए विधायक आलोक चौरसिया व जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह का आभार व्यक्त किया।पुलिया का निर्माण जिला योजना अनबद्ध निधि से 25 लख रुपए की लागत से करायी जानी है। मौके पर मुखिया अरविंद तिवारी,रामकरेश चौरसिया, वार्ड सदस्य मालती देवी, गीता देवी, अमलेश चौरसिया, बद्री प्रसाद, छत्रधारी प्रसाद, देवनाथ यादव,जगतपाल उरांव, अशोक उरांव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




