Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

अधिवक्ता संघ के द्वारा अंबेडकर चौक में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस

जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले गिरिडीह के अधिवक्ता बुधवार को अंबेडकर चौक पहुंचकर संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

अधिवक्ता संघ के द्वारा अंबेडकर चौक में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले गिरिडीह के अधिवक्ता बुधवार को अंबेडकर चौक पहुंचकर संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया और संविधान को कभी आंच नहीं आने देने की भी बात कही।

इस मौके पर बाबा साहब अमर रहे, संविधान हमारा सबसे प्यारा, संविधान बचाओ देश बचाओ का नारा लगाया गया। संघ के उपाध्यक्ष अधिवक्ता अजय कुमार सिंहा ओर अन्य ने कहा कि भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था,

जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ था। कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान भारत का है जिस पर सभी भारतवासियों को गर्व है। मौके पर अमित सिन्हा,कामेश्वर प्रसाद यादव ,भुनेश्वर माथा,विनोद कुमार यादव ,

विनोद पासवान, अर्जुन महतो, देवनांद, जगन्नाथ मंडल रामचंद्र साहू नरेश मिस्त्री मोहम्मद शाहनवाज प्रवीणअधिवक्त रवि कुमार, मनोज कुमार एवं दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button