Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

धनबाद तेज आवाज से साथ कई घर धंसे, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत की आशंका, ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम

झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अचानक हुए जोरदार धमाके के बाद कई घर धंस गए।

धनबाद तेज आवाज से साथ कई घर धंसे, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत की आशंका, ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम

टांडाबाड़ी बस्ती में एक जोरदार धमाके के साथ कई घर अचानक जमीन में समा गए। इस हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के मलबे में दबे होने की सूचना है, जिनकी मृत्यु की आशंका जताई जा रही है।

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अचानक हुए जोरदार धमाके के बाद कई घर धंस गए। इस हादमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। लोग मलबे को हटाने में जुट गए। घटना धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित टांडाबाड़ी बस्ती की है।

धनबाद में घर धंसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की आशंका से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।(फोटो- Lipi)

मलबे में इन तीन लोगों के दबने की बात आई सामने प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में भी कंपन महसूस किया गया। इस हादसे में सरिता देवी, मनोहर उरांव और गीता कुमारी के मलबे में दबने की बात सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

आक्रोशित लोगों ने किया एनएच जाम, थाने का किया घेराव घटना के काफी देर बाद भी राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने सोनारडीह ओपी का घेराव कर दिया और राजगंज-बोकारो मुख्य मार्ग (NH-32) को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला उत्खनन हो रहा था, जिसके कारण जमीन धंसने की घटना हुई। साथ ही उन्होंने प्रशासन पर समय पर मदद नहीं पहुंचाने का भी आरोप लगाया।

विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे, स्थिति का लिया जायजा घटना की सूचना मिलते ही विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बीसीसीएल के सीएमडी और धनबाद उपायुक्त से बात कर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराने की मांग की।

विधायक ने की जांच की मांग शत्रुघ्न महतो ने कहा कि इस क्षेत्र में लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध कोयला उत्खनन हो रहा है, जो इस हादसे की प्रमुख वजह बन सकता है। विधायक ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध खनन की जानकारी होने के बावजूद इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार चल रहा था। शत्रुघ्न महतो ने यह भी कहा कि अगर समय रहते इस पर रोक लगाई जाती, तो शायद इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, इस बयान के बाद प्रशासन पर दबाव और बढ़ गया है, जबकि स्थानीय लोगों में पहले से ही गुस्सा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। फिलहाल इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई और मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने पर टिकी है।

Related Articles

Back to top button