वेव इंटरनेशनल के सौजन्य से स्वर्गीय जसबीर सिंह की पुण्य स्मृति पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में तिथि भोजन का आयोजन।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन, पोटका में शनिवार को वेव इंटरनेशनल के सौजन्य से स्वर्गीय जसबीर सिंह की पुण्य स्मृति में तिथि भोजन का आयोजन किया गया।

वेव इंटरनेशनल के सौजन्य से स्वर्गीय जसबीर सिंह की पुण्य स्मृति पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में तिथि भोजन का आयोजन।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर / पोटका
उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन, पोटका में शनिवार को वेव इंटरनेशनल के सौजन्य से स्वर्गीय जसबीर सिंह की पुण्य स्मृति में तिथि भोजन का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के 200 बच्चों को चिकन, चावल, दाल, खीर और फ्रूटी परोसी गई। विशेष भोजन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय जसबीर सिंह को श्रद्धांजलि देकर हुई। इसके बाद बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर अनुशासन के साथ भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरबिंद कुमार तिवारी ने कहा, “तिथि भोजन पीएम पोषण योजना के अंतर्गत सामुदायिक भागीदारी का सुंदर उदाहरण है। अपनों की याद में बच्चों को भोजन कराना सेवा और संस्कार, दोनों का प्रतीक है। इससे बच्चों को पौष्टिक आहार मिलता है और विद्यालय के प्रति समाज का जुड़ाव बढ़ता है।” उन्होंने वेव इंटरनेशनल के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी जन्मदिन, वर्षगांठ और पुण्यतिथि जैसे विशेष अवसरों पर विद्यालय में तिथि भोजन कराने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अरबिंद कुमार तिवारी, समाजसेवी जय हरि सिंह मुंडा, उज्जवल कुमार मंडल, विश्वनाथ टुडू, पानसोरी, विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य चंदना मंडल, शिक्षक दसमत मुर्मू, राजेंद्र सिंह मुंडा और निरंजन सरदार उपस्थित थे। रसोइया दल, अभिभावक और ग्रामीण भी मौजूद रहे।



