Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

भाजपाइयों ने मानव श्रृंखला बना हेमंत सरकार का किया विरोध

हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल -- बटेश्वर मेहता

संवाददाता बरकट्ठा :- झारखण्ड में बढ़ती बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, लूटपाट, हत्या आदि जैसे समस्याओं के विरोध में बरकट्ठा के भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक के अध्यक्षता में बरकट्ठा प्रखंड परीसर में शांति पूर्वक मानव श्रृंखला बनाकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।साथ ही संबंधित ज्ञापन राज्यपाल के नाम पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बरकट्ठा को सौंपा गया। कार्यकम में उपस्थित प्रभारी बटेश्वर मेहता ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है।वर्तमान सरकार सिर्फ अपना पेट भरने में लगी है।झारखंड की जनता बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं।हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुआ है। भाजपा किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य केदार साव ने कहा कि सरकार अपने किऐ वादों को भुल गई है। सरकार किसानों को धान के मूल्य अतिशीघ्र देने का काम करे अन्यथा किसान जन आंदोलन पर उतरेंगे। वहीं भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू प्रसाद ने झारखंड में बढ़ रहे बेरोजगारी की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी देने का वादा कर उसे भूल गई है।राज्य में बढती आपराधिक घटनाएं हम सभी के लिए चिंता का विषय है। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य केदार साव, सुनील मेहता,अनिल यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, भोला प्रसाद,भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष टिंकू प्रसाद,रतन पासवान,किसान मोर्चा अध्यक्ष छोटेलाल ,सरजु प्रसाद यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता देवी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष,रीतलाल प्रसाद,इन्द्रदेव यादव, मण्डल उपाध्यक्ष सरयू प्रसाद,वीरेंद्र मेहता,राजकुमार यादव,वीरेंद्र मेहता राजकुमार मण्डल ,दयानन्द प्रसाद
ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जीवन यादव,महामंत्री इन्द्रदेव यादव,भाजपा नेता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मो खलील,सोशल मीडिया प्रभारी रंजन कुमार कार्यकर्ता हीरालाल प्रसाद,बुलाकी प्रसाद,रामशंकर गोस्वामी,प्रदीप कुमार महतो,रामेश्वर महतो,गोपी प्रसाद,ईश्वर महतो,मुकेश यादव,सज्जन मण्डल,रामदेव यादव,राजकुमार बलेश्वर ठाकुर,रवि गोस्वामी,भुजन प्रसाद,शंकर ठाकुर,विजय यादव,प्रदीप महतो,बैजनाथ यादव ,अर्जुन ठाकुर,गिरधारी नायक,लीलाधारी प्रसाद समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button