Breaking Newsझारखण्डताजा खबर
एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
80 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

संयुक्ता न्यूज डेस्क
हजारीबाग – हजारीबाग के एकमात्र सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में शनिवार को रांची के प्रसिद्ध मेदांता हॉस्पिटल एवं हजारीबाग के आरोग्यम हॉस्पिटल के सौजन्य से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें मेदांता के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. आनंद कुमार झा ने नस से संबंधित बीमारी, लकवा, चलने फिरने में तकलीफ हाथ पैर में सूजन होना, सटीका, रीड की हड्डी का नस दब जाना जैसे अन्य रोगों से संबंधित दर्जनों मरीज का कैंप में चिकित्सीय जांच किया और उचित चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया। कैंप के दौरान ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच भी निशुल्क की गई ।



