बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मना जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज का वार्षिकोत्सव
बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मना जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज का वार्षिकोत्सव

बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मना जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज का वार्षिकोत्सव
खबर 24 न्यूज़ डेस्क

हजारीबाग: हजारीबाग प्रमंडल के शिक्षा के क्षेत्र में उभरता हुआ सितारा जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज, हजारीबाग का स्थापना दिवस 5 सितंबर, 2022 को स्थानीय नगर भवन, हजारीबाग में धूमधाम से संपन्न किया गया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए किया गया। क्योंकि 5 सितंबर का दिन पूरे भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि सहित जीएम ग्रुप के निदेशक शंभू कुमार एवं विनय कुमार एवं संस्थापक सदस्यों के द्वारा संपन्न किया गया। इस अवसर पर संस्थान के हजारों छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं एलुमिनि उपस्थित हुए।
स्थापना दिवस के अवसर पर जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

स्थापना दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर कहा कि “जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज हजारीबाग विगत 20 वर्षों से हजारीबाग के शिक्षा के हर विधा में अपनी पहचान बनाई है और झारखंड के मानचित्र पर हजारीबाग की पहचान स्थापित की है।”
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक विनय कुमार ने कहा कि “हम अपने पिता घनश्याम प्रसाद की प्रेरणा से शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ाने का संकल्प लिया है। विगत 15 वर्षों के कठिन परिश्रम के परिणाम स्वरूप जीएम ग्रुप सफलता अर्जित कर रहा है। हम इस ग्रुप को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।”
इस अवसर पर निदेशक शंभू कुमार ने कहा कि “हमारा उद्देश्य शिक्षा के हर विधा में हजारीबाग प्रमंडल के छात्र-छात्राओं को निपुण बनाना है। जीएम ग्रुप के तत्वावधान में सामान्य शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, मेडिकल शिक्षा तथा अभिनय के क्षेत्र में हम कार्य कर रहे हैं। लोगों के विश्वास और समर्थन के आधार पर हम आगे बढ़ने के लिए संकल्पित है।”
इस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में जीएम ग्रुप के इतिहास तथा प्रगति रिपोर्ट को उपप्राचार्य आलोक कुमार पांडे ने प्रस्तुत किया और कहा कि “जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज स्वर्गीय घनश्याम प्रसाद मेहता के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से 2007 में एक इंटर महाविद्यालय के रूप में प्रारंभ किया गया। उसके बाद से इस ग्रुप के अधीन डिग्री, इंटर, स्नातक, फार्मेसी, पारामेडिकल, जैसे विभिन्न संस्थान जुड़ गए । 2007 में स्थापित जीएम इंटर महाविद्यालय रूपी बीज 2022 में एक वटवृक्ष के रूप में अवतरित हुआ है। आज यह संस्थान एक छतरी संगठन के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहा है जिसे सामूहिक रूप से जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज के नाम से जाना जाता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा की गुरु के बिना ज्ञान नही आज जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज हजारीबाग ने यह साबित कर दिया है की शिक्षा के साथ साथ मेडिकल के क्षेत्र में भी लोहा मनवाया है।

स्थापना दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ किया गया, साथ ही साथ शिव तांडव का नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद के. के. ग्रुप का डांस, महिला सशक्तिकरण के ग्रुप का डांस, समूह नृत्य, राजस्थानी लोक नृत्य, नागपुरी नृत्य, पंजाबी नृत्य, का प्रस्तुतीकरण छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। ड्रामा, वन एक्ट प्ले, हरियाणवी डांस एवं गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, मिमिक्री को प्रदर्शित कर छात्र- छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक प्रतिभा और पहचान को व्यक्त किया। इस स्थापना दिवस का मुख्य आकर्षण का केंद्र छात्र-छात्राओं के द्वारा अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतीकरण में विभिन्नता में एकता वाली भारत की बहुरंगी संस्कृति का प्रदर्शन किया।
जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज हजारीबाग के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर शास्त्रीय नृत्य को प्रस्तुत करने वाले में फार्मेसी के राज वर्मा, रितेश कुमार, सिद्दीकी रजा, रोहित ठाकुर, दीपक कुमार, सुनील राणा और अभिषेक, के. के. ग्रुप के डांस इंटर साइंस के विद्यार्थी करण पंडित, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, शिवम कुमार, आदित्य कुमार, महिला सशक्तिकरण ग्रुप डांस का प्रस्तुतीकरण प्रीति प्रिया, करीना, मनीषा, चांदनी, प्रियंका, चंपा, माही, लक्ष्मी और मोनिका, राजस्थानी ग्रुप डांस इंटर 11 वीं के छात्र मुस्कान, पूजा, पल्लवी, राधा, श्रुति, रुचिता, वन एक्ट प्ले – तुलसी कुमार, उपेंद्र कुमार, दीपक कुमार, अमन कुमार, सत्यम कुमार, प्रियांशु कुमार, सिमरन कुमारी, नागपुरी डांस- इंटर आर्ट्स की करिश्मा, सोनी, दिव्या, नेहा, शिवानी, रिया, हरियाणवी ग्रुप डांस- इंटर विज्ञान की निशा, रिया, अंजलि, सपना, रूपा, शिवानी, निधि, छत्तीसगढ़ी ग्रुप डांस- इंटर 12वीं के छात्र छात्रा प्रियंका, चंपा, माही, लक्ष्मी, काजल, दीपा, झूमर ग्रुप डांस की प्रस्तुति इंटर के छात्र-छात्राएं शिल्पा, नेहा, सोनी, विशाल, मुकेश, पल्लवी, विक्रम, समीर, उमेश, शंभू। इसके अलावा एकल नृत्य- सिमरन, राजा कुमार, पल्लवी, रागनी, प्रिया यादव, दीपा कुमारी, डॉली, सानिया, अमीषा, श्रुति रानी, उर्मिला कुमारी, उमेश, करमाली, काजल, भारती, रिया कुमारी आदि ने प्रस्तुत किया।
इन सभी छात्र- छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक विधा एवं कला से दर्शकों का मन मोह लिया तथा इस बात का सबूत दे दिया की जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेज अपने छात्र-छात्राओं में न केवल शैक्षणिक विकास करता है बल्कि उनके सांस्कृतिक विकास पर भी उतना ही ध्यान देता है।

इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रोग्राम समन्वयक के रूप में उपप्राचार्य नीतू सिन्हा एवं परीक्षा नियंत्रक रंजन कुमार,महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने भूमिका निभाई। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी महाविद्यालय की शिक्षक एवं शिक्षिका नीलिमा कुजुर, उज्जवल कुमार, सुशीला कुमारी, रत्नेश कुमार, श्रेया कुमारी, उमेश कुमार , विनय कुमार ,दयानंद यादव, उर्मिला कुमारी, संगीहिता कुमारी, पूनम कुमारी, रितु कुमारी का योगदान रहा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों का भी योगदान रहा जिसमें मनोज कुमार, ममता कुमारी, रमा कुमारी, प्रीति कुमारी, यशवंत कुमार ,पूनम कुमारी, शिबू कुमार ,रमेश कुमार, सरोज कुमारी, नीलम कुमारी, अंजली कुमारी, प्रमुख है।

इस अवसर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम के साथ-साथ ग्रुप के विभिन्न संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस को भी धूमधाम से मनाया तथा शिक्षकों का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने कैरियर के विकास का संकल्प लिया। इस वार्षिकोत्सव के अवसर पर सर्वाधिक लोकप्रिय शिक्षक का पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ नवोदित कर्मचारी का पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन निदेशक शंभू कुमार ने दीया जबकि स्वागत भाषण निदेशक विनय कुमार ने प्रस्तुत किया। इस स्थापना दिवस सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में एंकर के रूप में महाविद्यालय के प्रीति कुमारी सिंह, मोहन कुमार एवं रत्नेश कुमार ने दायित्व निभाया।



