नागरिक विकास मंच ने मनाया गंगा दशहरा दीप जलाकर मनाया उत्सव नदी के बचाव और विकास को लेकर रखी 6 सूत्री मांग
नागरिक विकास मंच ने मनाया गंगा दशहरा दीप जलाकर मनाया उत्सव नदी के बचाव और विकास को लेकर रखी 6 सूत्री मांग

नागरिक विकास मंच ने मनाया गंगा दशहरा दीप जलाकर मनाया उत्सव नदी के बचाव और विकास को लेकर रखी 6 सूत्री मांग
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, नागरिक विकास मंच के बैनर तले गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को शास्त्री नगर स्थित अमित बरदियार छठ घाट पर पूजन और आरती किया गया। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह नागरिक विकास मंच के संयोजक विनय कुमार सिंह, माले नेता राजेश सिन्हा, अमर सिन्हा ,रितेश सारक वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अजीत बरदियार, वासुदेव राम, प्रकाश दास ,राहुल कुमार आदि मौजूद थे। सबसे पहले पंडितों के द्वारा विधि विधान से घाट पर पूजा की गई जिसके बाद सभी लोगों ने गंगा मईया की आरती की। इस अवसर पर एक बार फिर से गिरिडीह के लिए जीवन रेखा कही जाने वाली उसरी नदी के खत्म हो रहें अस्तित्व को बचाए रखने की बात कही गई। कहा गया की उसरी नदी प्रवाहित होना नगर वासियों के लिए गौरव का विषय है। जिसका अस्तित्व दिन प्रतिदिन कम होते जा रहा है। इस नदी का बचाव एवं विकास करना नगरवासियों का दायित्व एवं कर्तव्य है। सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों से मंच द्वारा नदी के बचाव विकास हेतु छह सूत्री मांगों के साथ नगर निगम के नगर आयुक्त, महापौर,उपमहापौर एवं उपायुक्त को अनेकों बार ज्ञापन के साथ वार्ता करते हुए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। लेकिन निर्माणाधीन विद्युत शवदाह गृह को छोड़कर शेष मांगो पर कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया है।

आज के कार्यक्रम में भी नदी के बचाव एवं विकास का संकल्प लिया गया। कहा की शहर से जा रहे गंदे पानी को नदी के ऊपरी भाग में सोकपिट या वॉटर ट्रीटमेंट के माध्यम से रोकने, बालू उठाव पर रोक लगाने, नगर क्षेत्र में चार पांच छोटे-छोटे चेक डैम का निर्माण कर शहर के सतही जल को बरक़रार रखने, जोंगिंग पार्क का निर्माण, नदी का सिमांकन कर अतिक्रमण मुक्त करने आदि समस्या का समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रहेगा।




