Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़

बक्सीडीह शमशान भूमि संरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने भू माफियाओं के खिलाफ खोला मोर्चा।

बक्सीडीह शमशान भूमि संरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने भू माफियाओं के खिलाफ खोला मोर्चा।

बक्सीडीह शमशान भूमि संरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने भू माफियाओं के खिलाफ खोला मोर्चा।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह :  बक्सीडीह श्मशान भूमि संरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले कुल 16 गांवो के लोगों ने शमशान भूमि पर भू माफियाओं के द्वारा लगातार अवैध कब्जा करने के विरोध में जदयू नेता विनोद राणा ,वार्ड पार्षद रामचंद्र दास ,और सुखदेव दास के नेतृत्व में कमरसाली स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में एक बैठक कर रणनीति तैयार की गई वही इस मुद्दे को लेकर सदर विधायक को आवेदन देकर शमशान भूमि को भू माफियाओं द्वारा हड़पने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। दिए गए आवेदन में बताया गया कि कुल 16 गांवों के लोग बक्सीडीह डैम स्थित श्मशान घाट में वर्षों से मृत व्यक्तियों का दाह संस्कार होते हुए आ रहा है। बताया गया कि श्मशान घाट 109 एकड़ में फैला हुआ है और यह गैर मजरूआ जमीन है। बताया गया कि कुछ दिनों से भू माफियाओं द्वारा जाली कागजात बनाकर षड्यंत्र के तौर पर पूरे शमशान जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। इस बाबत जेडीयू नेता विनोद राणा और सुखदेव दास ने बताया कि पूर्वजों से ही बक्सीडीह के गिद्धाटांड़ में बने श्मशान घाट में दाह संस्कार करते हुए आ रहे हैं। लेकिन भू माफियाओं द्वारा उक्त जमीन को कब्जा किया जा रहा है इसको लेकर सदर विधायक को आवेदन दिया गया सदर विधायक के पहल पर अंचलाधिकारी उक्त जमीन पर पहुंचकर चिन्हित करने का कार्य किए हैं।

उन्होंने विधायक और प्रशासन से पूरे 109 एकड़ जमीन को चिन्हित कर सीमांकन करने की मांग की है। वही बैठक में पूर्व मुखिया दीपक दास, राजेश पंडित , अशोक रजक ,सुरेश पासवान ,सुनील राणा ,चेत लाल दास ,मनोज जोशी, अर्जुन दास ,जगल दास सहित कई ग्रामीण लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button