Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

आजीविका संगठन के ने मनाया महिला दिवस

दीप प्रज्ज्वलित कर हुई कार्यक्रम की शुरूआत

संयुक्ता न्यूज डेस्क

हजारीबाग – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर चलकुशा पंचायत भवन परिसर में चलकुशा व अलगडीहा आजीवका संकुल संगठन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी ,अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि केदार यादव, मुखिया चमेली देवी, रेनू देवी, भुनेश्वर दास, सुभाष ठाकुर, के द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी ने कहा कि महिलाएं पुरुष से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है पूरे देश में महिलाओं को स्वावलंबी की दिशा में आगे बढ़ाने की जोरदार पहल हो रही है। इस मौके पर महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। महिलाओं द्वारा अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को भी अतिथियों के द्वारा डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button