हज़ारीबाग रत्न अवार्ड’ बनेगा प्रतिभाओं की पहचान का नया मंच, सदर सीओ आशुतोष कुमार ने सराहा
जिले की प्रतिभाओं, समाजसेवियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मान और पहचान देने की दिशा में हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट की पहल ‘हज़ारीबाग रत्न अवार्ड’ नई मिसाल कायम करने की ओर बढ़ रहा है।

हज़ारीबाग रत्न अवार्ड’ बनेगा प्रतिभाओं की पहचान का नया मंच, सदर सीओ आशुतोष कुमार ने सराहा
हज़ारीबाग। जिले की प्रतिभाओं, समाजसेवियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मान और पहचान देने की दिशा में हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट की पहल ‘हज़ारीबाग रत्न अवार्ड’ नई मिसाल कायम करने की ओर बढ़ रहा है। 02 अक्टूबर को प्रस्तावित समारोह को लेकर ट्रस्ट की टीम ने हज़ारीबाग सदर अंचल अधिकारी (CO) आशुतोष कुमार से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया।

CO आशुतोष कुमार ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित में निरंतर योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने ‘हज़ारीबाग रत्न’ को जिले की प्रतिभाओं के सम्मान और सकारात्मक सामाजिक बदलाव की दिशा में सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल बताया।



