आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक,सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारी को लेकर…….
हजारीबाग में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक,सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारी को लेकर…….
हजारीबाग कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट
हजारीबाग : हजारीबाग में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ई-केवाईसी, आरसीएमएस, डोर-स्टेप डिलीवरी, चना-दाल, चीनी, नमक वितरण, गोदाम प्रबंधन, और राशन कार्ड अपडेट सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव ने निर्देश दिया और कहा कि गोदामों में रखे अनाज की सुरक्षा व रखरखाव पर विशेष ध्यान दें पंजी, मशीन डेटा और भौतिक स्टॉक में एकरूपता बनी रहे,छह माह से राशन नहीं लेने वाले तथा डुप्लीकेट लाभुकों की सूची तैयार की जाए,

लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा कर शून्य किया जाए,1011 नए राशन कार्ड तैयार जिनका वितरण सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।आपको बता दे कि इसी कार्यक्रम में धोती–साड़ी वितरण भी किया जाएगा।
इस बैठक में सभी मॉनिटरिंग अधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।



